कैफे की आड़ में चला रहे थे हुक्का बार, दो गिरफ्तार


- कैफे की आड़ में चला रहे थे हुक्का बार, दो गिरफ्तार
गाजियाबाद: अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक हुक्का बार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामला गांधी नगर इलाके का है जहां एक कैफे की आड़ में हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो हुक्का बार संचालकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हुक्के, तंबाकू व अन्य सामान बरामद किया है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांधी नगर में सिद्धिविनायक नामक एक कैफे पर हुक्का बार चलने की सूचना मिली। पकड़े गए आरोपी घूकना निवासी सोनू कश्यप और ऋतिक हैं। दोनों घूकना के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह जान पहचान वाले युुवाओं को हुक्का बार में बैठाते हैं। जिन्हें वह एक हजार रुपये से 1500 रुपये में हुक्का पिलाते थे। हुक्का बार में मोबाइल चलाने की अनुमति नहीं देते थे।