ऋषिकेश में अवैध निर्माण जारी…छात्र नेताओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन सोमवार तक दिया समय नहीं तो आमरण अनशन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  लगातार शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के द्वारा आम और खास को लेकर किए जा रहे भेद भाव को लेकर छात्र नेताओं ने MDDA के उपसचिव योगेश मेहरा को ज्ञापन देकर कार्यवाही ना करने पर दी आमरण अनशन की चेतावनी ।छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने आरोप लगाते हुए  कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में एक बिल्डर ने हरिद्वार मार्ग पर पूर्व में विक्रम एसोसिएशन के पास में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये बहुमंज़िला अवैध होटल निर्माण किया और पुरानी चुंगी हरिद्वार मार्ग पर गंगा नदी के ऊपर एक और बहुमंज़िला होटल का निर्माण कर रहा है परन्तु लगातार शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, वहीं सांई घाट के सामने अंखड आश्रम में बहुमंज़िला अवैध दुकानों के निर्माण, नगर निगम के सामने गली में बहुमंज़िला अवैध निर्माण के साथ साथ शहर के विभिन्न जगहों पर इस तरह के अवैध निर्माण हो रहे हैं पर प्राधिकरण ऐसे रसूखदारों पर कार्यवाही के लिये चुप है जबकि इनके द्वारा द्वेष भावना से ग्रसित होकर कुछ लोगों पर अनैतिक कार्यवाही की जा रही है परन्तु उपरोक्त लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है ।
छात्र नेता मानव रावत ने कहा कि प्राधिकरण के पक्षपातपूर्ण रवैया सही नहीं है कई बार प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सचिव मोहन बर्निया सहित सहायक अभियंता शशांक सक्सेना को लिखित व मौखिक रूप में शिकायत की जाने के बाद भी ख़ास लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई इसलिये हम स्पष्ट रूप से विभाग को अवगत करवाते हुऐ बताना चाहते हैं कि अगर सोमवार तक कार्यवाही नहीं की गई तो मंगलवार से हम प्राधिकरण कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू करेंगे, जिसमें अगर किसी भी तरह की अप्रिय घटना होती है तो उसकी सम्स्त जिम्मेदारी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की होगी ।ज्ञापन देने वालों में कार्तिक कुशवाहा, आशीष कुमार, मानव रावत, सुजल थापा, दीपक आदि लोग मौजूद रहें।
ALSO READ:  देहरादून में गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा मर्डर मामला, पत्नी ने नामजद FIR दर्ज करवाई, जानें नाम

Related Articles

हिन्दी English