UK: UKD के बरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी अगर विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी और राज्य को इसका लाभ होगा : वीरेन्द्र नौटियाल

वीरेन्द्र नौटियाल पूर्व सैनिक भी हैं और UKD के समर्पित नेता हैं, २०२७ में राज्य में सरकार बनाने की बात कही

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

  • पूर्व सैनिक और केंद्रीय संगठन मंत्री, UKD  वीरेन्द्र नौटियाल इससे पहले नगर अध्यक्ष, ऋषिकेश भी रह चुके हैं 
  • सौम्य और सरल स्वाभाव  के हैं नौटियाल, सबको साथ ले कर चलने की हमेशा करते हैं बात 
  • ईमानदारी, मेहनत करने वाले,  साफ़ और स्पष्ट बात करना, जैसे गुणों पसंद करने वाले ब्यक्ति हैं नौटियाल 

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला)  केंद्रीय  संगठन मंत्री, UKD,  वीरेन्द्र नौटियाल ने नेशनल वाणी (हिंदी) से ख़ास बातचीत में कहा, अगर पार्टी के संस्थापक और बरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी अगर चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी और राज्य के लिए यह काफी लाभदायक होगा. नौटियाल ने ऋषिकेश में चैनल के साथ बातचीत में पार्टी के वर्तमान में हालत और अन्य कई मुद्दों पर खुल कर बात की. नौटियाल जो पूर्व सैनिक भी हैं. वर्षों देश सेवा करने के बाद वे क्षेत्रीय दल उक्रांद (UKD) से जुड़े. उन्हूने कहा, पार्टी के संस्थापक और बरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कुछ दिन पहले पिथौरागढ़ में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा था, मैं चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं हूँ. चार के विधायक रहे ऐरी ने कहा, लेकिन पार्टी कह रही है चुनाव लड़ने के लिए, अगर पार्टी चाहेगी में तो लडूंगा.  नौटियाल ने कहा, उनका अनुभव पार्टी के काम आएगा. वे तीन बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड में विधायक रह चुके हैं. उनका लम्बा अनुभव है. उन्हूने संघर्ष देखा है, किया है. पार्टी को जन्म दिया. ऐसे ब्यक्ति अगर सदन के अन्दर जाता है तो आम जन की आवाज उठेगी. जल जंगल और जमीन को हमारी लड़ाई है उसको बल मिलेगा.

ALSO READ:  हल्द्वानी : धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

नौटियाल ने युवा नेतृत्व की सराहना की. उन्हूने कहा आज पार्टी में युवा नेतृत्व है. युवाओं में कोई वकील है तो कोई इंजीनयर है तो कोई प्रोफ़ेसर कोई पूर्व फौजी. ये सभी जुड़ रहे हैं. दूसरे दलों से लोग UKD में आने के आज इच्छुक हैं. मेरी अपील है युवा आगे आयें. उक्रांद से जुड़ें. चुनाव में शिरकत करें.  नौटियाल ने राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, दोनों दलों ने राज्य को छला है. इन्हूने कुछ नहीं किया. न इनका कोई विजन है. न था और न रहेगा. इनको लूटना है बस. पलायन रोकने के लिए कुछ नहीं किया. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर मजबूत नीति नहीं बनाई. 25 वर्ष का युवा है उत्तराखंड. लेकिन युवाओं को दर दर भटकना पड़ रहा है आज. नौटियाल ने कहा, उन्हें भरोसा है २०२७ में विधान सभा चुनाव में UKD शानदार प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी. नौटियाल ने कहा, आज हमें एक झंडा और एक डंडा…. के नीचे आ कर काम करना होगा. अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ें. हमारी यही अपील है लोगों से. आपकी पार्टी है, आपके हक़ की लड़ाई लड़ रही है. २०२७ आपके सामने है. UKD के प्रत्याशियों को जिताइये और अपनी सरकार बनाइये.

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Related Articles

हिन्दी English