रात में IDPL ऋषिकेश के खंडहरों से एक ब्यक्ति और परशुराम चौक से महिला गिरफ्तार

ऋषिकेश : आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में परशुराम चौक, IDPL लेबर कॉलोनी स्थित बंद पड़े खंडरनूमा कमरे में मुखबीर खास की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 22 मैकडॉवेल नंबर 1 एवं 28 पाउच माल्टा टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गई । छापेमारी को आगे बढ़ाते हुए परशुराम चौक स्थित एक महिला को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 29 पाउच माल्टा 05 इंपीरियल ब्लू व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की गई । दोनों अभियुक्त को कब्जे में लेकर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त का विवरण निम्न प्रकार है –
1-संतोष पत्नी राजेश
निवासी झुग्गी झोपड़ी गोविंद नगर
2-संजीव कुमार पुत्र सुदेश चंद निवासी IDPL कॉलोनी ऋषिकेश




