हंगरी : वैदिक फाउंडेशन साधनालय आश्रम में श्याम सुंदर दीवानी द्वितीय सचिव (राजनीतिक एवं कांसुलर) को ऋषिकेश के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने अयोध्या प्रभु श्री राम भगवान का विग्रह चित्र आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया

- Hungría: Mahant Ravi Prapannacharya de Rishikesh presentó el ídolo del Señor Shri Ram a Ayodhya como una bendición para Shyam Sundar Dewani, segundo secretario (político y consular) de la Fundación Védica Sadhanalaya Ashram.
हंगरी/ऋषिकेश : बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज के सानिध्य में हंगरी पहुंची. इस दौरान योग आध्यात्मिक यूरोप यात्रा के प्रतिनिधि ऋषिकेश के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने हंगरी में श्याम सुंदर दीवानी द्वितीय सचिव (राजनीतिक एवं कांसुलर) को वैदिक फाउंडेशन धर्मालय आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी शंकर तिलक महाराज, ट्रस्टी महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, शंकरी चैतन्य, स्वतंत्रता चैतन्य, भागीरथी चैतन्य, चंद्रिका चैतन्य, अद्वैतानंद महाराज ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें भारत के सभी संतों का आशीर्वाद भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह रूप में राम दरबार स्नेह भेट किया.
हंगरी में हंगरी में श्याम सुंदर दीवानी द्वितीय सचिव (राजनीतिक एवं कांसुलर) उत्तराखंड में वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम में आने का स्नेह निमंत्रण एवं उत्तराखंड के पौराणिक स्थानों के देव दर्शन करने का भी एवं यूरोप में अपने भारतीयों को आने का भी न्योता दिया जो कि उन्होंने स्वीकार भी किया. इस अवसर ऋषिकेश के तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज के सानिध्य में यूरोप की आध्यात्मिक यात्रा में सनातन धर्म की ध्वजा को समस्त अप्रवासिय भारतीयों को अपनी संस्कृति विरासत के पौराणिक महत्व को समस्त जनमानस तक पहुंचाना ही हमारा कर्तव्य है. जिससे हमारी पुरानी विरासत को हम संजो के रख सकें. उन्हूने कहा, वसुदेव कुटुंबकम की भावना को आगे बढ़ाते हुए यूरोप के अन्य शहरों में भारतीय संस्कृति को समस्त जनमानस को अवगत कराना, जिससे पर्यटन के साथ-साथ आध्यात्मिक संस्कृति पर्यावरण का संदेश भी समस्त जनमानस तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है.

सौजन्य : महंत रवि प्रपन्नाचार्य



