हरिद्वार लालढांग इलाके में UKD में शामिल हुए सैकड़ों लोग

ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार:  उत्तराखंड क्रांति दल का सदस्यता अभियान कार्यक्रम हरिद्वार ग्रामीण स्थित लालढांग क्षेत्र में आयोजित किया गया.  जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती उपस्थित रहे.  जिला संयोजक गोकुल सिंह रावत ने कहा की लालढांग क्षेत्र से सैकड़ों   लोगों ने उक्रांद की सदस्यता केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती की उपस्थिति में ग्रहण की गयी है.इस अवसर पर,   केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा की राज्य सरकार मूलभूत सुविधा देने में नाकाम रही है. आज उत्तराखंड का युवा बेरोजगार बन घूम रहा है.
गाँव में बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं.  वरिष्ठ जन व् महिलाएं  स्वास्थ्य सुविधा ना होने के करण दम तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता दोनों राष्ट्रीय दलों से त्रस्त हो चुकी है. पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा की राज्य में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है. रोजाना हज़ारो लोग लगातार पुरे राज्य में उक्रांद से जुड़ रहे हैं. जनता अब समझ चुकी है. उत्तराखंड निर्माता यूकेडी ही प्रदेश को बचा व् चला सकता है. व्यापार प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा की पचीस वर्ष के युवा उत्तराखंड को आज इन राष्ट्रीय दलों ने राज्य के युवाओं को नशे में धकेलने का षड़यंत्र किया है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, मोहन सिंह असवाल, केंद्रीय महामंत्री संगठन गणेश काला, महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, संदीप अग्रवाल, रवि जैन, सुरेंद्र कुमार महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति, तुषार चौधरी, सागर कुमार,युवा महानगर अध्यक्ष कल्पेश पांडे, हेमलता जोशी, यशोदा यादव, मिनाक्षी उत्तराखंडी, अंजलि शर्मा,सदस्यता लेने वालों में सुरेंद्र सिंह रावत, जगदीश अमोली,बीरबल सिंह नेगी,चंद्रप्रकाश बोठियाल,नवीन चमोली, जगत सिंह पटवाल,त्रिलोक सिंह नेगी, भरत सिंह नेगी, सुख पाल सिंह नेगी, सोहन सिंह नेगी,पूरण सिंह, मनीष नेगी, आशीष नेगी, अभिषेक नेगी, सूरज नेगी, श्रीमती रेखा देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ो लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट एवम जसवंत बिष्ट ने किया.

Related Articles

हिन्दी English