ऋषिकेश : स्वामी समर्पण आश्रम, तपोवन में अंतरराष्ट्रीय योग एवं कुंडलिनी क्रिया योग महोत्सव, देश विदेश से पहुंचे सैकड़ों भक्त और साधक
नवरात्र के समय विशेष तौर पर श्रधालु, साधक, भक्त पहुँचते हैं आश्रम. इस दौरान आशीर्वाद के साथ साथ वे वहां पर हवन, पूजा में भी करते हैं प्रतिभाग
- नवरात्र में स्वामी समर्पण आश्रम एक वैश्विक आध्यात्मिक संगम का केंद्र बना
- विभिन्न संस्कृतियों के साधक योग के माध्यम से एकता का अनुभव कर रहे हैं श्रधालु
- स्पेन, अर्जेंटीना, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, रूस आदि से भी पहुंचे आश्रम
- साधकों और श्रधालुओं का आश्रम में लगातार आगमन जारी है
- अन्तराष्ट्रीय अवधूत गुरु श्री स्वामी समर्पणानंद सरस्वती जी महाराज कुछ समय पहले UN (संयुक्त राष्ट्र संघ #AMERICA में भी गए थे विश्व शांति के विषय पर ब्याख्यान देने
- ऑस्ट्रेलिया #AUSTRALIA में आयोजित हुए “विश्व हिंदू आर्थिक मंच”(डब्ल्यूएचईएफ) 2025 में भी भाग लिया स्वामी समर्पणानंद सरस्वती महाराज ने
- विश्वशांति के लिए हर वर्ष पंचांगनी साधना होती है आश्रम में जो जनवरी से मई तक चलती है
- देश भर से प्रतिष्ठित ब्यापारी, राजनेता और अन्य हस्तियाँ पहुँच रही है आश्रम

ऋषिकेश :(मनोज रौतेला) तपोवन स्थित स्वामी समर्पण आश्रम में आजकल देश विदेश से सैकड़ों श्रधालु पहुँच रहे हैं. यहाँ पर योग और साधना का अद्भुत मिलन देखने को मिल रहा है…तरफ GMVN स्थित गंगा रिसोर्ट में दिनांक 18 से 22 मार्च 2026 तक उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी अवधि में स्वामी समर्पण आश्रम, तपोवन में समर्पण स्कूल ऑफ योगा एंड तंत्र के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग एवं कुंडलिनी क्रिया योग महोत्सव का दिव्य आयोजन भी हो रहा है। नवरात्र के समय विशेष तौर पर श्रधालु, साधक, भक्त पहुँचते हैं आश्रम. इस दौरान आशीर्वाद के साथ साथ वे वहां पर हवन, पूजा में भी करते हैं प्रतिभाग. जिसका फल उन्हें उनके सफल जीवन के रूप में मिलता है. कोई भी साधक, भक्त आश्रम पहुँच सकता है, लेकिन अनुशासन और साफ़ सफाई के साथ. विधि विधान से होते हैं पूजा, दिव्या दर्शन.





