हृषिकेश बसंतोत्सव…चौथा दिन बेबी शो में नौ निहालों ने भी प्रतिभा दिखाई

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : शुक्रवार को  बसंत उत्सव बेबी शो में मुख्य अतिथि डॉक्टर आनंद सिंह राणा  के द्वारा बेबी शो का विधिवत उद्घाटन किया गया. जिसमें शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र रतूड़ी, डॉक्टर विनीता पुरी, डॉक्टर राजेश अग्रवाल डॉक्टर रोहित उपाध्याय के द्वारा सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. प्रतियोगिता में लगभग 40- 45 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें  0 से 3 वर्ग में समृद्धि राय चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और वीर उनियाल दूसरे स्थान पर  तथा देवांश मित्तल तीसरे स्थान पर रहे ,अनंत प्रजापति और परी वर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 3 से 5 वर्ष वर्ग में अंशिका साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अतिक्ष गुप्ता दूसरे स्थान पर ,विधि तायल तीसरे स्थान पर रही और शशिका सक्सेना चतुर्थ और सार्थक राय चौधरी ने पंचम स्थान पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर मेला संयोजक दीप शर्मा, विनय उनियाल , संयोजक यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,रंजन अंथवाल,सुशीला ,महेश,सोनिया, अंजु रस्तोगी, मंजू बडोला, अजय कुमार,विकास नेगी प्रवीण रावत,आदि उपस्थित थे। 

Related Articles

हिन्दी English