ऋषिकेश : हिन्दी दिवस पर शिक्षक शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर हिंदी के प्रति प्रेम प्यार व छात्र-छात्राओं में हिंदी के कवियों व रचनाओ को कूट-कूट कर भरने वाले व हिन्दी पढ़ाने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान ।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे व पूर्व शिक्षिका मंजू बडोला (हरीश चंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ) ने विद्यालय में हिन्दी पढ़ाने वाले सभी हिंदी के शिक्षक शिक्षिकाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया । सम्मान पाने वालों में अजीत रावत, रजनीगर्ग, लक्ष्मी चौहान,मनोज पंत, आनंदमणि डबराल,रश्मि गुसाईं, नागेंद्र पोखरियाल, यशोदा भारद्वाज रहे।

ALSO READ:  UK : चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता व हिंदी दिवस की महिमा को विस्तारपूर्वक समझाया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य राजेश बडोला ने हिंदी दिवस की महिमा को समझाया।
इस अवसर पर सतीश चौहान, करणपाल बिष्ट राम गोपाल रतूड़ी, नरेंद्र खुराना ,मीनाक्षी उनियाल ,मनोरमा शर्मा मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK :रीजनल पार्टी ने की तकनीकी विश्वविद्यालय की दोषपूर्ण ग्रेडिंग प्रणाली पर कार्रवाई की मांग

Related Articles

हिन्दी English