हिमालय केवल पर्वत नहीं, हमारी संस्कृति, आस्था और सुरक्षा का आधार है : सुबोध उनियाल

Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून:मंगलवार को हिमालय दिवस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने एक कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्हूने कहा,  हिमालय केवल पर्वत नहीं, हमारी संस्कृति, आस्था और सुरक्षा का आधार है। उनियाल,  हिमालय दिवस पर आई.आर.डी.टी. सभागार, देहरादून में पद्मभूषण प्रो. अनिल जोशी जी की गोष्ठी “हिमालय में त्रासदी” में शामिल होक हुए. इस अवसर पर उन्होंने,  पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों और युवाओं से संवाद किया। कहा, हिमालय की चुनौतियाँ हमें चेतावनी देती हैं कि अंधाधुंध दोहन, वनों की कटाई और असंतुलित विकास हमारी सबसे बड़ी त्रासदी बन सकते हैं।यदि हम संरक्षण, पुनर्जीवन और संतुलित विकास का मार्ग अपनाएँ, तो हिमालय का गौरव भविष्य तक सुरक्षित रह सकता है।आइए, हम सब संकल्प लें कि हिमालय, उसकी नदियों और वनों की रक्षा कर आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और सुरक्षित धरोहर देंगे।

Related Articles

हिन्दी English