UK: कालसी में हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF मौके पर

3 लोगों की मौत की खबर है, कुछ घायल हैं

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : दिनाँक 03 फरवरी 2026 को CCR देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुआनु, मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं।  अभी तक  ४  (चार) लोगों की मौत की खबर आ रही है. कुछ लोग घायल हैं. उक्त सूचना पर  अर्पण यदुवंशी सेनानायक, SDRF के आदेशानुसार SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है।
मृतकों के नाम हैं –
१-यास्मीन बेगम पत्नी नेक मोहम्मद, ग्राम नेराव क्यार्ला, हिमाचल प्रदेश (४६ साल )
२- ऋचा पत्नी वीरेंदर, ग्राम विम्ज्ल नेरवा, हिमाचल प्रदेश, उम्र ३० वर्ष 
३-धन बहादुर, ग्राम क्यार्ला नेवा, हिमाचल प्रदेश 
ALSO READ:  UK :एचआईएमएस को प्राथमिकता से फॉलों करें अस्पतालः रीना जोशी

Related Articles

हिन्दी English