हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न, मेयर ऋषिकेश भी हुए शामिल

मेयर ऋषिकेश शम्भू पासवान भी हुए शामिल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार : हर नगरी  हरिद्वार में आगामी कुंभ मेला 2027 की भव्य एवं सुव्यवस्थित तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठक में  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी सहित अन्य विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में शंभू पासवान (महापौर, नगर निगम ऋषिकेश) ने भी सहभागिता करते हुए कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए कुंभ मेले को ऐतिहासिक, दिव्य और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
कुंभ मेला 2027 को सफल, भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु राज्य सरकार एवं स्थानीय निकाय पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।
ALSO READ:  पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी की पहल, जनसहभागिता से आकार लेगा भविष्य का बजट, संवाद, सहयोग, सुझाव और सहभागिता उत्तराखण्ड की ताकत

Related Articles

हिन्दी English