यहाँ पर…शराबियों ने पुलिस चौकी के सामने ही मचाया आतंक,किया जानलेवा हमला

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ शराबियों ने खूब जमकर आतंक मचाया और जब मन न भरा तो घर के सामने शराब पीने को मना कर रही घर की महिलाओं व पुरुषों को ईंट गुम्मों से जानलेवा हमला कर लहुलूहान कर दिया है।

दरसल मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गभड़िया पुलिस चौकी के सामने का है जहाँ पुलिस चौकी के सामने ही खड़े होकर कुछ शराबी शराब पी रहे थे,बगल स्थित घर की महिलाओं ने घर के सामने शराब पीने से मना करने लगीं,शराब पीने को मना करना शराबियों को नागवार गुजरा और हाथा पाई पर उतर आए,इतना ही नहीं सड़क पर पड़े ईंट गुम्मों से महिलाओं व पुरुषों को मारने लगे,जिससे घर के मुखिया भाजपा के बूथ अध्यक्ष अरविंद प्रजापति के सर व सीने में काफी चोटें आई हैं.

ALSO READ:  ऋषिकेश में आबकारी की 4 ठिकानों पर दबिश, 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

हांलाकि भीड़ ने भाग रहे एक शराबी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है बाकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं,बैरहाल नामजद तहरीर नगर कोतवाली में पीड़ित द्वारा दी गई है।नगर कोतवाली पुलिस मौके पर चोटिल युवक का मेडिकल करा कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ALSO READ:  ऋषिकेश :परशुराम चौक पर चापड़ से हमला करने वाले आयुष मित्तल और अनिरुद्ध गुप्ता गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English