प्रधान संगठन ने लगाए सहायक पंचायत अधिकारी पर गंभीर आरोप, खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -
 डोईवाला/ऋषिकेश : डोईवाला ब्लॉक में प्रधान संगठन के द्वारा बैठक आयोजन किया गया जिसमें सहायक पंचायत अधिकारी राजेंद्र सिंह गोसाई पर गंभीर आरोप लगाए। इस विषय को लेकर खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता को ज्ञापन की सौंपा गया। प्रधान संगठन अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा  का कहना है कि सहायक पंचायत अधिकारी राजेंद्र गोसाई के द्वारा प्रधानों को प्रताड़ित एवं प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है… उनके द्वारा मनमाने तरीके से पंचायत सेक्रेटरी को बदलने एवं ग्राम प्रधानों से अवैध धन वसूली की जा रही है।सम्बंधित अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गयी पक्ष जानने के लिए लेकिन फ़ोन नोट इन नेटवर्क आ रहा था.  इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतूरा, प्रधान शंकर दयाल धनै, प्रधान अनिल कुमार प्रधान भगवान सिंह मैहर , प्रधान सरिता देवी, प्रधान पंकज रावत, प्रधान चंद्र मोहन पोखरियाल, प्रधान धर्मपाल सिंह, प्रधान शीतल खत्री प्रधान संजीव नेगी, प्रधान सोनी चंद , प्रधान रुचि नेगी , प्रधान कमलदीप कौर, प्रधान गीतांजलि जखमोला प्रधान अनिल पाल, प्रधान अनुपमा कृषाली, प्रधान सरिता अजीत पाल प्रधान  दीपा राणा प्रधान दीपिका व्यास पूर्व प्रधान दीपक चंद पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह मनोज जखमोला बलविंदर सिंह राहुल. संदीप पाल खत्री क्षेत्र पंचायत सदस्य नरदेव  सिंह पुंडीर आदि गण मान्य लोग उपस्थित थे.

Related Articles

हिन्दी English