(खौफनाक) बकरी चराने गया था…भालू उठा ले गया गुफा के अन्दर…मौत…देखिये Video

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी :  अजय राणा  बकरी  चराने गया था जंगल…भालू आया उठा कर ले गया गुफा के अन्दर. फिर …काम तमाम. एक इंसान की जान चली गयी. पुलिस प्रशासन को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत शव को बाहर निकालने में… मामला उत्तरकाशी के भटवाडी का  है.

Video में देखिये—

मानव और वन्य जीवों का संघर्ष  उत्तराखंड में हर रोज होता है.  ऐसे मेंअक्सर  इंसान अपनी जान गंवा बैठता है.   उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी प्रखंड के रैथल गांव में भालू के हमले में एक युवक की मौत हो गई. उसका शव दो किमी दूर जंगल में चट्टान/गुफा नुमी  के बीच पड़ा मिला. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.भटवाड़ी निवासी अजय राणा (33) पुत्र देवेंद्र सिंह राणा गत बुधवार सुबह बकरियां चराने जंगल गया था. जब वह शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की. बृहस्पतिवार सुबह अजय का शव गांव से करीब दो किमी दूर गुफा/चट्टान के बीच में पड़ा मिला. सूचना वन क्षेत्राधिकारी टकनौर रेंज रूपमोहन नौटियाल को दी गई.

ALSO READ:  UK: हरिद्वार में वनों से निकलकर आबादी में पहुंच रहे हाथियों का व्यवहार में बदलाव

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से शव को चट्टान के बीच से निकाला. वन क्षेत्राधिकारी रूपमोहन नौटियाल ने बताया कि युवक के शव पर भालू के पंजों के निशान हैं. उसकी सिर को भी भालू ने हमलाकर क्षत-विक्षत किया है. ऐसा प्रतीत होता है कि भालू युवक को घसीट कर चट्टान में ले गया था. शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. लोगों में घटना के बाद आक्रोश है. मुवावजा की मांग की है.

ALSO READ:  UK : सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा के तहत 880 एलईडी TV का स्टॉक हुआ तैयार

Related Articles

हिन्दी English