हरिद्वार : पर्यावरण संरक्षण में विनोद जुगलान ने बढ़ाया ऋषिकेश का मान, हरिद्वार में पाया सम्मान

हरिद्वार : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण प्रमुख और नगर निगम ऋषिकेश के नवमनोनित स्वच्छता लीग ब्राण्ड एम्बेसडर को पर्यावरण संरक्षण के लिए सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन की ओर से हरिद्वार गंगातट वीआईपी घाट स्थित भव्य समारोह में देश विदेश से आये धर्मज्ञों,साधुसंतों की.

उपस्थिति में संगठन की ओर से संगठन के अंतराष्ट्रीय संरक्षक एवं अमेरिका शिकागो स्थित स्वामी नारायण ट्रस्ट के प्रमुख संत कपिल स्वामीजी एवं संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूर्व दायित्व धारी राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से अँगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।स्वामी नारायण आश्रम के प्रमुख संत कपिल स्वामी ने कहा कि विश्व में हमारी पहचान अन्य देशों से भिन्न इस लिए है कि हमारे देश में मूल्यपरक संस्कार पोषित शिक्षा दी जा रही है।पूर्व राज्य मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जो रास्ता जुगलान ने अपनाया है हम सभी को उनके अनुशरण की आवश्यकता है।पर्यावरण संरक्षण लिए जुगलान बधाई के पात्र हैं।इससे युवाओं को प्रकृति के संरक्षण में मार्गदर्शन मिलेगा।उपस्थिति को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने कहा कि आज सृष्टि के सृजनहार विश्व के प्रथम अभियन्ता भगवान विश्वकर्मा और देश के यशस्वी प्रधान मंत्री का भी जन्मदिन है।ऐसे में हम माँ भगवती गंगाजी के तटपर शुद्ध मन से संकल्प लेवें कि हम पर्यावरण संरक्षण में न केवल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे बल्कि अपने परिवार और स्वजनों सहित मित्रों को भी माँ भगवती गंगाजी की निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का पुण्य कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि संस्कार विहीन शिक्षा से आप अगर नौकरी पा भी गए तो आप एक सभ्य नागरिक कभी नहीं बन सकते है।शिक्षा में अनुसाशन और संस्कार पोषण हमारी पौराणिक संस्कृति है।इसके संरक्षण संवर्धन के लिए सभी को एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करने होंगें।इस अवसर पर हिमालया विश्व विद्यालय के उपकुलपति डॉ राजेश नैथानी को साहित्यिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गिरीश कुमार पाठक एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने सभी सम्मानित उपस्थिति का आभार जताया।इस अवसर पर भारत माता मंदिर के महामंडलेश्वर महन्त स्वामी ललितानंद गैरोला,नारायण सेवा ट्रस्ट के स्वामी राम,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता,वैभव पोखरियाल सहित बड़ी संख्या में देश विदेश से आये प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।