हरिद्वार: गंगानगरी पहुंचे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय बोले बंगाल से आया हूं, भगवान की कृपा से जिंदा हूं

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यहां शनिवार को कहा, “बंगाल से आया हूं, जिंदा बैठा हूं, यह भगवान की कृपा है। मुझ पर हमले हुए हैं, ज्यादा हमले वहां हुए जहां विशेष वर्ग रहता है।” हरिद्वार में उन्होंने प्रेसवार्ता कर यह बात कही.

मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की बात कर तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात कर कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। राहुल गांधी के पार्लियामेंट में दिए भाषण की अमेरिका ने भी आलोचना की। वह विदेश नीति पर सवाल उठा रहे हैं।” उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा चाहती है कि विकास होना चाहिए, व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं है।

ALSO READ:  UK; नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव

एक व्यक्ति का नेतृत्व नहीं है, संगठन का नेतृत्व है। पिछले चुनाव से ज्यादा उत्साह इस चुनाव में नजर आ रहा है। 25 साल बाद देश कैसा होगा, इसको देखते हुए बजट बनाया गया है। कोरोना काल में दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था बिगड़ी, पर भारत की संभली।

ALSO READ:  UK :यूकास्ट की सामान्य महासभा बैठक, उत्तराखंड में विज्ञान–तकनीक इकोसिस्टम सुदृढ़ करने पर मंथन

Related Articles

हिन्दी English