ऋषिकेश में शराब तस्करी के आरोप में हैप्पी जाटव गिरफ्तार

- ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी ऋषिकेश से 34 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद
ऋषिकेश : जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है । इसी क्रम में दि0 21.3.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान शिव मन्दिर के पीछे, गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी ऋषिकेश से अभियुक्त हैप्पी जाटव पुत्र राजेश जाटव निवासी- गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 20 वर्ष के कब्जे से 34 टेट्रा पैक अवैध देशी बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हैप्पी जाटव उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-109/2026 धारा 60(1),आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
बरामद माल-
34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब
गिरफ्तार/नामजद अभियुक्त
1- हैप्पी जाटव पुत्र राजेश जाटव निवासी- गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 20 वर्ष
पुलिस टीम-
1-कानि0138 मोहकम सिह
2- कानि0 434 पुष्पेन्द्र कुमार



