UK : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया फायर स्टेशन ऋषिकेश का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • निरीक्षण फायर स्टेशन
  • फायर स्टेशन में उपलब्ध अग्निशमन वाहनों, अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन संसाधनों एवं संचार प्रणाली की ली जानकारी
  • आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश
  • उपकरणों के नियमित परीक्षण एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने हेतु किया निर्देशित
ऋषिकेश :  बुधवार  को  पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा ऋषिकेश स्थित फायर स्टेशन का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन में संचालित विभिन्न मदों, उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा फायर स्टेशन में उपलब्ध अग्निशमन वाहनों, अग्निशमन उपकरणों, आपदा प्रबंधन संसाधनों, संचार प्रणाली तथा सुरक्षा मानकों की विस्तार से जांच की गई तथा उपकरणों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण अभिलेखों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था का अवलोकन किया गया, साथ ही फायर स्टेशन में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए, इसके अतिरिक्त उपकरणों के नियमित परीक्षण एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
फायर कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए एसपी ऋषिकेश द्वारा बताया गया कि आपदा एवं अग्निकांड जैसी विषम परिस्थितियों में फायर कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेस्क्यू कार्यो के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी संसाधनों को पूर्णतः क्रियाशील अवस्था में बनाए रखना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन ऋषिकेश में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
ALSO READ:  देहरादून में 27 से 1 मार्च तक लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव के लिए रुट प्लान जारी

Related Articles

हिन्दी English