UK : BJP के गढ़वाल संभाग के प्रशिक्षकों को ऋषिकेश वर्कशॉप में दिया गुरु मंत्र

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की गढ़वाल संभागीय कार्यशाला
  • वक्ताओं के प्रशिक्षण और संगठनात्मक मजबूती पर रहा जोर, विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
ऋषिकेश- भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत गढ़वाल संभाग की वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को ऋषिकेश स्थित श्रीसिंह सभा गुरुद्वारा, रेलवे रोड में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं और वक्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना तथा संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से समाज के समक्ष रखने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। स्वागत संबोधन में प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि यह अभियान केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के भीतर वैचारिक स्पष्टता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी देश को दिशा देने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन की नीति, सिद्धांत और सरकार की उपलब्धियों को तथ्यात्मक एवं प्रभावशाली तरीके से जनता तक पहुंचाएं।मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सह-संयोजक ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि वक्ताओं की भूमिका संगठन की रीढ़ होती है। सही तथ्यों, सकारात्मक दृष्टिकोण और अनुशासित भाषा के माध्यम से ही समाज में विश्वास और समर्थन अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण को निरंतर प्रक्रिया बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता जितना अधिक अध्ययनशील और सजग होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने कहा कि संगठनात्मक प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में कार्यकुशलता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने प्रशिक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए इसे हर स्तर तक ले जाने पर बल दिया।कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने विषयानुसार समूहों में विचार-विमर्श किया और संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंपर्क तथा वैचारिक संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर मंथन किया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार दीप्ति रावत प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु संगठानी जिलाध्यक्ष ऋषिकेश श्री राजेंद्र तड़ियाल जी ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ममता नयाल कुसुम कंडवाल अनिता ममगाईं प्रतीक कालिया देवदत्त शर्मा मनीष क्षेत्री मनोज ध्यानी दिनेश सती सतीश सिंह चंद्रभान पाल विकास तेवतिया आदि उपस्थित रहे ।
ALSO READ:  UK : वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 25 फिल्मों को जारी हुई अनुदान राशि, 14 गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी फिल्मों को भी जारी हुई, जानें

Related Articles

हिन्दी English