मिल गयी दादी ओमवती…हरिद्वार में छलांग लगाने वाली दादी, बोली घी खाती हूँ..ताकत है, सुनिए आप भी (Video)

रातों रातों स्टंट वीडियो के बाद पोपुलर हो गयी थी दादी, लोगों से ऐसा न करेने की अपील की है दादी ने जो तैरना न जानते हों

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ये वीडियो देखिये दादी ने क्या कहा—–>

दादी का वीडियो वायरल हुआ था छलांग लगाते हुए हरिद्वार में गंगा नदी में, अब दादी मिल गयी है. हरिद्वार में हर की पैड़ी पर पुल से छलांग लगाकर वायरल हुई तैराक दादी का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें तैराक दादी अपने बारे में बता रही है। 75 वर्षीय तैराक दादी का नाम ओमवती है। जो हरियाणा के सोनीपत जिले के बंदेपुर गांव की रहने वाली है। ओमवती बताती है कि उन्हें बचपन से तैराकी का शौक है। उसके अलावा वे नाचने गाने की भी शौकीन है। अपने बारे में बताते हुए तैराक दादी कहती है कि वे शुद्ध देसी घी खाती है इसलिए वे फिजिकली फिट है और किसी भी काम में पीछे नहीं रहती है। आपको बता दें कि ओमवती हरिद्वार में गंगा स्नान करने आई थी।

ALSO READ:  UK : नर्सिंग अधिकारी चन्द्रकला राठौड़ का ऋषिकेश में हुआ सम्मान

इस दौरान उन्होंने हर की पैड़ी पर बने एक ऊंचे पुल से गंगा में छलांग लगा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते ओमवती देशभर में चर्चा में आ गई। स्टंट इतना हैरतअंगेज था कि हर कोई उस देखकर हैरत में पड़ गया।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में PSP मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ

https://www.youtube.com/shorts/uBGnVd9varI

Related Articles

हिन्दी English