गंगा सेवा रक्षा दल द्वारा महाराज  श्री कृष्ण चार्य जी महाराज का किया गया सम्मान

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :जम्मू और कश्मीर के   पहलगांव प्रकरण से पाकिस्तान के खिलाफ भारत शक्ति प्रदान करने के लिए परम पूज्य गुरु  श्री कृष्ण चार्य महाराज  के सानिध्य में लगभग 300 देश प्रेमियों ने एकदिवसीय कार्यक्रम में 7 बार हनुमान चालीसा पाठ कर, भारत की सुख, समृद्धि, उन्नति, एवं विजयश्री, हेतु राष्ट्रीय, भक्ति के रूप में समर्पित किया। महाराजश्री  की देश के प्रति भक्ति से प्रभावित होकर गंगा सेवा रक्षा दल के प्रतिनिधि मंडल द्वारा महाराजश्री का सम्मान कर महाराजश्री का  सानिध्य प्राप्त किया।
महाराज श्री कृष्ण आचार्य ने कहा… साधु का जन्म ही राष्ट्रीय सेवा के लिए हुआ है साधु से बड़ा राष्ट्रीय भक्ति कोई दूसरा नहीं हो सकता हम सदैव राष्ट्रीय की जनता के साथ राष्ट्रीय के यश वैभव की सदैव कामना करते हैं।पं० नरेंद्र शर्मा … ने कहा संत महात्माओं के आध्यात्मिक तपो बल से राष्ट्रीय को दिव्य शक्ति प्राप्त होती है जिसके बल पर भारतीय सैनिकों के शौर्य बल वृद्धि होने पर सैनिक अदमीय में साहस के साथ रणभूमि में लड़ते हैं।वरिष्ठ नागरिक श्री नरेश चंद्र भारद्वाज जी ने कहा… हम सभी देश के सिपाही हैं हम सभी को कठिन परिस्थिति में मन वचन कर्म के साथ सदैव देश हित में चिंतन कर देश के साथ खड़ा रहना चाहिए!प्रतिनिधि मंडल में शामिल ..
 देवेंद्र डिमरी  राज्य आंदोलनकारी , रवि चौरसिया , विजय प्रजापति, सुमित मिश्रा आड़ लोग मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English