गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प कलश यात्रा…त्रिवेणी घाट पर संत महात्माओं ने यात्रा से पूर्व दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति के लिए किया गया विशेष अनुष्ठान दी गई श्रद्धांजलि

यात्रा का आगाज होगा 24 जून से 30 जून तक, लगातार 17वीं यात्रा है यह

ख़बर शेयर करें -
  • यह अपने आप बड़ी बात है 17वीं बार यह यात्रा होने जा रही है :  द्वाराचार्य जगतगुरु स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज
  • पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम यात्रा होती है यह, साथ ही सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित है यात्रा : रवि प्रपन्नाचार्य महाराज 
ऋषिकेश : तीर्थ नगरी ऋषिकेश से गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प कलश यात्रा से पूर्व दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति के लिए किया गया विशेष अनुष्ठान दी गई श्रद्धांजलि.  श्री रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर संस्कार योगशाला के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा आयोजित हो रही है. मंगलवार सुबह से शुरू होगी यात्रा. ऋषिकेश से चलकर गोमुख जाएगी फिर वहां से गंगा जल लाया जायेगा.   सोमवार को त्रिवेणी घाट मैं समस्त क्षेत्र वासियों सामाजिक संगठन एवं आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने केदारनाथ ऑपरेशन सिंदूर अहमदाबाद गुजरात में हुआ हादसा के सभी भारत के अन्य जगहों में हुए घटनाओं में मारे गए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष अनुष्ठान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान,  2 मिनट का मौन शांति पाठ भी रखा गया.   मलेशिया से आये हुए आचार्य दिनेश  सेमल्टीऔर  ऋषि कुमारों  के सानिध्य में मां  गंगा की  पूजा अर्चना की गयी.   कलश पूजन के बाद रुद्राभिषेक विधि विधान के साथ कराया गया. जिसमें गोमुख ले जा रहे कलश का भी विशेष पूजन किया गया.

इस अवसर पर द्वाराचार्य जगतगुरु स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज की अध्यक्षता में किया गया. उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय यात्रा  गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का कलश  आज विधि विधान के साथ पूजा कर यह कलश हृषिकेश नारायण भारत मंदिर पर रखा जाएगा.  यात्रा का आगाज,   24 तारीख को श्री भरत मंदिर से प्रात : 6:00 बजे   पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का शुभारंभ  भारत मंदिर के पीठाधीश्वर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा   किया जाएगा.  दिवंगत आत्माओं को  श्रद्धांजलि देने पहुंचे उनमें  युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज  स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी स्वामी आलोक हरि महाराज स्वामी श्याम दास महाराज स्वामी नामदेव महाराज स्वामी करुणा शरण स्वामी स्वामी गंगानन्द योगीराज नवीन जोशी योगीराज आशुतोष महाराज आचार्य गंगा राम महाराज  विनोद अग्रवाल  गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल  अजय गर्ग  नगर निगम की पूर्व महापौर श्रीमती अनीता ममंगाई मदन मोहन शर्मा   राहुल शर्मा  जतन स्वरूप भटनागर   गुरविंदर सलूजा चैतन शर्मा विवेक गोस्वामी रामकृपाल दास आदि लोग उपस्थित रहे.
oppo_2

Related Articles

हिन्दी English