ऋषिकेश एम्स पहुंचे गणेश गोदियाल ने भालू के हमले में घायल महिला का हाल जाना

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :गुरूवार को  यानी  दिनांक 5/2/2026 को जंगल में घास लेने के दौरान भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल जनपद पौड़ी के ग्राम खंडूली की निवासी ज्योति देवी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एम्स ऋषिकेश में पहुँचकर मुलाकात कर हाल चाल जाना. डाक्टरों से बातचीत कर चोटों की गम्भीरता के विषय में जानकारी ली और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भालू के हमलों की लगातार बढ़ती घटनाएँ बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। यह घटनाएँ सिर्फ हादसे नहीं हैं, बल्कि राज्य सरकार की लापरवाही, कमजोर वन्यजीव प्रबंधन और विफल प्रशासन का प्रत्यक्ष परिणाम हैं।पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रोज़ाना डर के साये में जीने को मजबूर हैं। महिलाएँ, बच्चे और बुज़ुर्ग सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन सरकार आंख मूंदकर बैठी हुई है। न तो संवेदनशील इलाकों की पहचान की गई, न ही समय रहते सुरक्षा इंतज़ाम किए गए।भालू-मानव संघर्ष आज एक बड़ी समस्या बन चुका है, लेकिन सरकार के पास न कोई ठोस नीति है और न ही प्रभावी कार्ययोजना। वन विभाग संसाधनों की कमी से जूझ रहा है और ज़मीनी स्तर पर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए, घायलों का संपूर्ण इलाज सरकार के खर्च पर हो, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए, पिंजरे और चेतावनी तंत्र लगाए जाएँ तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाए। अगर सरकार अब भी नहीं चेती, तो आने वाले समय में हालात और भयावह होंगे, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। कांग्रेस जनता की सुरक्षा के इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करेगी।पीड़िता व उनके परिजनों से मिलने वालों में कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु जाटव, युंका नेता हिमांशु कश्यप आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे ।
ALSO READ:  कानून-व्यवस्था को लेकर कोटद्वार में पुलिस की चौकसी, हर स्तर पर सख़्ती, पौड़ी पुलिस अलर्ट मोड में

Related Articles

हिन्दी English