नॉएडा: नहाय-खाय के साथ आज होगा चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत : डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा

Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्रधानमंत्री मोदी से छठ पूजा के अवसर पर 27 अक्टूबर को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग
नोएडा:अखिल भारत हिन्दू महासभा और अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने पत्र लिखकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 27 अक्टूबर को सूर्योपासना के महान पर्व छठ पूजा के दिन सम्पूर्ण देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि छठ महापर्व भगवान सूर्य की उपासना का महानतम पर्व है।इस महापर्व में छठव्रती चार दिनों तक पूजा करते हैं,जिसमें 36 घन्टे तक तो निर्जला व्रत करते हैं।कठिन पूजा-पाठ,व्रत,उपवास, साफ-सफाई,प्रसाद बनाने आदि में इतना कार्य करना पड़ता है कि छठव्रतियों के साथ परिवार के सदस्य भी अति व्यस्त होते हैं।इसलिये छठ महापर्व पर कार्तिक शुक्ल षष्ठी अर्थात 27 अक्टूबर को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये। शर्मा ने प्रधानमंत्री से कहा है कि बिहार, झारखंड,दिल्ली, उत्तराखंड आदि प्रदेशों में अवकाश घोषित है।इन प्रदेशों के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पर्व मनाते हैं।इसलिए पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा शीघ्र की जाये. शर्मा ने छठ पर्व के अवसर पर अवकाश घोषित करने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र लिखा है।
अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया है कि सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां नोएडा के कई सेक्टरों में जोरों से चल रही हैं।भगवान सूर्य को अर्घ्य देने हेतु सेक्टर-75 के गोल्फसिटी,प्लाट-8 में छठ घाट और घाट के निकट सूर्यपिंड पूर्ण रूप से निर्मित हो चुका है।घाट में स्वच्छ जल,प्रकाश आदि की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि सूर्योपासना का चार दिवसीय  छठ पर्व आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा।कल,दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को छठव्रतियों द्वारा खरना की पूजा की जाएगी।
सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में श्री सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा द्वारा श्री छठ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि छठव्रतियों को अर्घ्य प्रदान करने के लिए 60 फीट लंबा, 25 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा तालाब का निर्माण किया गया है।कार्तिक शुक्ल षष्ठी 27 अक्टूबर को सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा ।28 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल सप्तमी के प्रातःकाल उदीयमान भगवान सूर्य को दूध एवं जल से अर्घ्य दिया जायेगा।अर्घ्य के उपरांत छठव्रती छठघाट के निकट बने सूर्य पिंडों के पास बैठकर भगवान भास्कर की पूजा करेंगी।अर्घ्य और पूजा के उपरांत छठव्रतियों के 36 घन्टे का निर्जला व्रत समाप्त हो जायेगा और उनके पारण के बाद चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जायेगा।

Related Articles

हिन्दी English