ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास विद्यालय परिवार ने लाल बहादुर शास्त्री व गाँधी जयंती पर उन्हें किया स्मरण

ऋषिकेश : ऋषिकेश- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास विद्यालय परिवार ने लाल बहादुर शास्त्री व गाँधी जयंती पर उन्हें किया स्मरण।
आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ,अर्जुन राणा (अतिथि)व वरिष्ठ आचार्य सतीश चौहान, वीरेंद्र कंसवाल ने संयुक्त रूप से महात्मा गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
वही कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए शिक्षक अर्जुन राणा ने भईया आयुष को बहिन साक्षी को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए 100 रुपए नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी ओर देश के दो लालो के जन्मोत्सव की बधाई दी। वही कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य नागेन्द्र पोखरियाल जी ने महात्मा गांधी व शास्त्री के बारे में विचार रखते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। शास्त्री जी ने जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री के रूप में भारत की सेवा की और महात्मा गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है। हमें भी ऐसे महापुरुषों की जीवन की सत्यता, कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी की बातो को अपने जीवन में उतारना होगा तभी हम अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ सकते है।
इस अवसर पर एन.एस एस अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा है का संदेश देते हुए एन.एस. एस के स्वयंसेवियो के साथ मिलकर व विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत स्वच्छता प्रमुख नरेंद्र खुराना सभी आचार्य परिवार द्वारा ने विद्यालय के आस पास के क्षेत्र व विद्यालय परिसर को सभी के साथ मिलकर स्वच्छ किया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने सभी विद्यार्थियो व विद्यालय परिवार को आज के इस पावन बेला कि बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हमे अपने आप से यह संकल्प लेना होगा कि हमे अपने आस पास के क्षेत्र व घरों में जहा कही भी गंदगी हो उसे स्वच्छ करना है ओर पानी को इक्ठे नही होने देना है वर्तमान में अनेकों बीमारियां चल रही है जैसे चिकनगुनिया ,डेंगू वायरल बुखार इत्यादि को दूर भगाना है इसके लिए हमे सभी को एकजुट होकर आवश्यक उपाय करने होंगे वही हमारे लिए सही मायने में स्वच्छता होगी क्योंकि यह बात समझलो भाई, जहाँ है सफ़ाई, वहीं है पढ़ाई।
वही कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम,देशभक्ति गीतो व स्वच्छता से संबंधित कविता द्वारा विवेकानंद योग सभागार को देशभक्ति व भारत माता की जय जयकार से नारो द्वारा सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन बहिन सोनी व अंजली द्वारा किया गया । इस अवसर पर कर्णपाल बिष्ट,मनोज पंत, रजनी गर्ग, रविंद्र सिंह परमार,अजीत रावत, संदीप कुमार आरती बडोनी, सुहानी सेमवाल, रश्मि गुसाईं व विधालय के सभी आचार्यगण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



