बागेश्वर : पूर्व विधायक एडवोकेट उमेद सिंह माजिला फिर कांग्रेस में हुए शामिल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : भारतीय राजनीति में दल बदल का खेल बदस्तूर जारी है । ऐसे में नेता तो नेता ही रहता है लेकिन आम जन इसमें अपने आप को ठगा महसूस करता है। स्थानीय भाषा में कहें तो ख़्वार पीड़ से गुजरने लगता है।

अब बागेश्वर उपचुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे के कार्यकर्ता और नेताओं को तोड़ने का क्रम जारी है ।भाजपा ने कई कांग्रेस।नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया तो अब कांग्रेस ने भी वही काम शुरू कर दिया है। उपचुनाव जिले से राजनीती में भजापा -कांग्रेस में दल बदल का खेल राजनैतिक पार्टियों द्वारा जारी है।

ALSO READ:  देहरादून में रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा उसके साथियों के साथ मारपीट करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में कांडा विधानसभा से पूर्व विधायक रहे एडवोकेट उमेद सिंह माजिला का कांग्रेस पार्टी में पुनः घर वापसी पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका बागेश्वर जिला मुख्यालय में फूल मालाओं संग भव्य स्वागत एवं अभिनन्द किया गया। उनके आने से पार्टी कों विश्वास है वास्तविक रूप में आपके आने से संगठन को आपके राजनीतिक जीवन का अनुभव पुनः कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। जिससे कांग्रेस बागेश्वर विधानसभा के इस उपचुनाव को कांग्रेस पार्टी जरूर जीतेगी। माजिला कांडा के धराड़ी गांव के रहने वाले हैं।

ALSO READ:  UK : मुनि की रेती ढालवाला की महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह में शिरकत की

Related Articles

हिन्दी English