फ्लैग मार्च किया गया पुलिस द्वारा ऋषिकेश में होली पर्व को देखते हुए

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में होली पर्व को लेकर किया गया फ्लैग मार्च
ऋषिकेश :  दिनांक 03.03.2026 को होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत चौकी श्यामपुर क्षेत्र मे चौकी प्रभारी श्यामपुर के नेतृत्व में पुलिस बल के द्धारा गुज्जर प्लाट , गुमानीवाला , भट्टोवाला व चोपड़ा फार्म आदि संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस टीम के द्धारा  स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
ALSO READ:  नैनीताल में न्याय की डिजिटल उड़ान: ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ

Related Articles

हिन्दी English