श्री बद्रीनाथ धाम बाजार में गोली चलने से व्यापारियों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

श्री बद्रीनाथ धाम : चमोली जिले में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम बाजार में शुक्रवार देर रात   गोली चलने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।  उसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और  जांच शुरू की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी दुकानदार रुड़की का रहने वाला है और धाम बाजार में  लंबे समय से दुकान चला रहा है। आपस मे स्थानीय दुकानदारों के साथ बोल चाल हुई। जिस वजह से रुड़की निवासी दुकानदार ने गोली चला दी। हालांकि इस मामले पर जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ । लेकिन धाम बाजार में अन्य दुकानदारों में आक्रोश है और आरोपी युवक के खिलाप मोर्चा खोलते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ:  UK : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में   गुमानीवाला  स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के 9 छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया 

Related Articles

हिन्दी English