बागेश्वर : वनाग्नि से पूर्व सीएम व महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गांव में 5 घर जल कर राख, प्रशासन में हड़कंप पहुंचा गाँव

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हिमांशु गड़िया की रिपोर्ट:

बागेश्वर : जिले में जंगल की आग अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगी है। कपकोट गिलेसियर रैंज शामा उपतहसील अंतर्गत जंगलो की आग पूर्व सीएम उत्तराखंड व वर्तमान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पैतृक गांव नामती चेटाबगड़ के पोथियाधार तोक तक पहुंच गई। आग ने पांच मकान को जलाकर राख कर दिया है।

ALSO READ:  UK : मंत्री सुबोध उनियाल ने कालागढ़ स्थित हाथी कैम्प का निरीक्षण कर वहां हाथियों के रखरखाव, आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की

 

साथ ही घास के कई ढेरों को जला दिया है। सूचना के बाद राजस्व पुलिस उप निरीक्षक और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। राजस्व उप निरीक्षक वन कर्मियों के साथ गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आग से मकानों की छत जल चुकी थी। साथ ही अंदर रखा सामान भी जल गया था। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट कपकोट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

ALSO READ:  UK : शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट,तोड़फोड़ मामले में हिस्ट्री शीटर समेत ४ गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English