वाहन स्वामियों/चालकों के लिए  उप-समभागीय परिवहन कार्यालय (ARTO) ऋषिकेश में नेत्र शिविर का आयोजन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  सड़क सुरक्षा माह (15 जनवरी से 14 फरवरी तक)के अन्तर्गत वाहन स्वामियों/चालकों के लिए  उप-समभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में परिवहन विभाग ऋषिकेश व एम्स ऋषिकेश द्वारा स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर 24 जनवरी को लगा था. शिविर में  बस, टैक्सी/मैक्सी, आटो/विक्रम यूनियन, ऋषिकेश, ट्रैकर कमाण्डर सूमो यूनियन, ई-रिक्शा यूनियन, ऋषिकेश छोटा हाथी डिलीवरी वैन यूनियन व स्कूल वाहनों के वाहन स्वामियों/चालको ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया ओर लाभान्वित हुए।इसी क्रम में आज ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत परिवहन प्रवर्तन टीमों द्वारा बिना हेलमेट वाहन संचालन करने वाले वाहन स्वामियों/चालको के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की गई। प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत टीमों द्वारा वाहन स्वामियों/चालको को दुर्घटना होने पर सर में चोट लगने के दुष्परिणामों के विषय में अवगत कराया गया तथा लगभग 80 चालान किये गये।
ALSO READ:  ऋषिकेश :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, मेयर ने किया शुभारम्भ

Related Articles

हिन्दी English