आबकारी टीम ऋषिकेश की 20 बीघा इलाके में रेड एक महिला गिरफ्तार, मीट मार्किट से एक ब्यक्ति भी गिरफ्तार शराब तस्करी के आरोप में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  बुधवार  दिनांक 11 जून 2025 को प्रातः आबकारी टीम ऋषिकेश जनपदीय व प्रवर्तन दल देहरादून द्वारा 4 पेटी देसी शराब देहरादून से ऋषिकेश क्षेत्र में बिक्री हेतु एक दुपहिया वाहन हीरो होंडा बाइक से लाई जा रही थी. जिसे ऋषिकेश में रोककर तलाशी ली गई,एवं बरामदा शराब व वाहन को जब्त कर धारा 60/72 आबकारी अधिनयम के अंतर्गत वाहन चालक अजय के  विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। मौके से गिरफ्तार  किया गया.
दूसरे केस में छापेमारी  अभियान जारी रखते हुए सायं टीम द्वारा 20 बीघा गली नंबर ३  ऋषिकेश क्षेत्र में दबिश कर अंग्रेजी शराब के 156 पव्वे  जो अलमारी के नीचे केबिन बना कर छुपाए गए थे,बरामद कर एक महिला प्रेमलता  को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा,उमराव राठौर, प्रधान आबकारी सिपाही, दीपा,गोविंद, अंकित, हेमंत , अर्जुन, आशीष प्रकाश सम्मिलित रहे।
ALSO READ:  ऋषिकेश : नालंदा शिक्षण संस्थान के मेधावी छात्रों का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति में चयन

Related Articles

हिन्दी English