डोईवाला इलाके में आबकारी ऋषिकेश टीम की २ घरों में दबिश, एक महिला गिरफ्तार

डोईवाला : आबकारी ऋषिकेश की टीम ने डोईवाला इलाके में दो घरों में दबिश देर कर एक महिला को गिरफ्तार किया है. एक महिला को चेतावनी दी गयी.इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक़, दो अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश द्वारा आज दिनांक 19.02.2026 को डोईवाला स्थित मधु शर्मा नामक महिला के घर पर दबिश दी गई , दबिश के दौरान 50 kg लहन को मौके पर शमूल नष्ट किया गया एवं महिला को सख्त चेतावनी दी गई भविष्य में किसी प्रकार की मदिरा / लहन का विनिर्माण न करे अन्यथा कठोर कानूनन प्रक्रिया अम्ल में लाई जाएगी।कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए मार्खम ग्रांट स्थित माया देवी पत्नी मुकेश निवासी मार्खम ग्रांट डोईवाला के घर पर दबिश दी गई जिसके कब्जे से 42 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद की गई जिसको गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।



