ऋषिकेश में रुषा फ़ार्म में आबकारी की दबिश, आदित्य गौतम नाम का अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश : अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश द्वारा प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आज दिनांक 22.02.2026 को रुसा फार्म में दबिश दी गई. दबिश के दौरान रुसा फार्म स्थित एक अभियुक्त आदित्य पुत्र राजेश गौतम को गिरफ्तार किया गया. जिसके कब्जे से 03 पेटी इंपीरियल ब्लू एवं 01 पेटी मैकडॉवेल नंबर 01 अंग्रेजी शराब बरामद की गई. अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।



