ऋषिकेश में आबकारी ताड़बतोड़ छापेमारी, ३ महिलायें और ३ पुरुष गिरफ्तार

ऋषिकेश: आबकारी विभाग ऋषिकेश द्वारा की गई कार्यवाही में इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक, दिनांक 07/03/2026 को श्रीमती प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा अवैध शराब की रोकथाम हेतु ऋषिकेश क्षेत्र में चंद्रेश्वर नगर , गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी , बस स्टैंड स्थित संदिग्ध ढाबों ,छिदरवाला आपकी रसोई एवं घरों में दबिश दी गई.

दबिश के दौरान शुरुआती कार्रवाई चंद्रेश्वर नगर स्थित गुड़िया पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी चंद्रेश्वर नगर एवं सविता पत्नी राजकुमार निवासी चंद्रेश्वर नगर को गिरफ्तार किया गया दोनों महिला अभियुक्त के कब्जे से 118 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं 85 पव्वे माल्टा देसी शराब एवं 14 बियर बरामद की गई । कार्यवाही को आगे बढ़ते हुए गोविंद नगर झोपड़ी में दबीश दी गई , दबिश के दौरान संतोष पत्नी राजेश एवं पवन कुमार पुत्र रामगोपाल को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया दोनों के कब्जे से 19 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं 69 पव्वे माल्टा देसी शराब बरामद की गई, पुनः मुखबिर खास की सूचना के आधार पर टिहरी बस स्टैंड स्थित एक संदिग्ध ढाबे से अनिल सिंह पुत्र लाखी सिंह को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 23 पव्वे इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की गई.पुनः कार्रवाई को आगे बढ़ते हुए छिद्रवाला स्थित आपकी रसोई में दबिश दी गई जहां से जयप्रकाश पुत्र रतनलाल निवासी उत्तरकाशी को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया उसके कब्जे से 78 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए।
पूरी कार्रवाई में 03 पुरुष और 03 महिलाओं कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 151 पाउच माल्टा एवं 249 पव्वे अंग्रेजी शराब लगभग 09 पेटी शराब बरामद की गई । सभी अपराधियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया इससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है की अवैध शराब बेचने वालों को बक्शा नहीं जाएगा ।दबिश टीम का नेतृत्व कर रही तेज तर्रार आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट ने स्थानीय जनता से भी अपील की कहीं भी अवैध शराब बिक्री होती है आबकारी विभाग से संपर्क किया जाए जिसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।



