ऋषिकेश: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी एम्स ऋषिकेश में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है

कल एमएच देहरादून में उनको ले गए थे लेकिन शाम को घर ले आए थे

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चंद्र खंडूरी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से एम्स ऋषिकेश में भर्ती।

गुरुवार यानी आज उनको ऋषिकेश एम्स में डॉक्टरों ने भर्ती किया है। इससे पहले कल उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसके बाद उन्हें एमएच  देहरादून ले जाया गया था।लेकिन बाद में उन्हें घर ले आए थे। उसके बाद आज सुबह फिर उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया है और डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर दिया है।

ALSO READ:  UK :गदरपुर भाजपा विधायक अरविन्द पांडे ने किया आग्रह नेताओं को, अभी न आएं गूलरभोज,लेकिन हजारों कार्यकर्ता पहुंचे

फिलहाल उनका उपचार जारी है। कुशल डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि उन्हें कमजोरी काफी है। चलने और बोलने में काफी दिक्कत हो रही है। वही उनकी सुपुत्री विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण अभी दिल्ली में हैं। उनके साथ में अभी उनके सुपुत्र मनीष खंडूरी हैं एम्स ऋषिकेश में। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी काफी प्रसिद्ध नाम है उत्तराखंड की सियासत में वे अटल बिहारी वाजपेई सरकार में भी मंत्री रहे हैं और हाईवे पर जो काम आज चल रहा है यह खंडूरी की बदौलत ही है। उस पर सड़कें/हाईवे बनाने को लेकर के लिए योजनाएं बनी थी जो आज तक जारी है।

ALSO READ:  UK : CM धामी ने प्रदेश वासियों  को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं, बोले गणतंत्र दिवस संविधान निर्माण का महापर्व है

Related Articles

हिन्दी English