ऋषिकेश : SFI की गुंडागर्दी तथा आपराधिक प्रवृत्ति से शैक्षणिक संस्थान असुरक्षित: मनीष राय 

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एसएफआई की गुंडागर्दी तथा आपराधिक प्रवृत्ति से शैक्षणिक संस्थान असुरक्षित हैं ये बात गुरुवार को मनीष राय ने कही है।

केरल के शैक्षणिक संस्थानों में सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के संरक्षण में उसके छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) से जुड़े अपराधियों द्वारा लगातार हिंसा, भ्रष्टाचार, छेड़खानी की घटनाओं में कार्रवाई से पीछे हटने की विफलता पर एबीवीपी ने केरल सरकार की कड़ी निन्दा तथा भर्त्सना की है।

उल्लेखनीय है कि केरल वेटनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के द्वितीय वर्ष के छात्र जेएस सिद्धार्थन का 18 फरवरी को वायनाड कैंपस हॉस्टल के बाथरूम में शव मिला था, जॉंच में सामने आया है कि जेएस सिद्धार्थन के साथ एसएफआई से जुड़े अपराधियों ने केबल तार, बेल्ट से हमला कर बुरी तरह मारपीट की तथा उक्त छात्र को छात्रावास में नंगा कर परेड कराई। उक्त जघन्य घटना के बाद 18 फरवरी को जेएस सिद्धार्थन का शव हॉस्टल बाथरूम में लटकता हुआ मिला था। घटना के बाद से ही केरल में एबीवीपी की विभिन्न इकाइयों द्वारा न्याय की मॉंग तथा एसएफआई के गुंडों-अपराधियों की लगातार अपराध संलिप्तता को रोकने की मॉंग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।

ALSO READ:  UK :बजट...समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य-CM

एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। केरल के शैक्षणिक परिसर सीपीएम संरक्षित अपराधियों की हिंसक गतिविधियों का अड्डा बन गए हैं। केरल में सिद्धार्थन के साथ एसएफआई से जुड़े अपराधियों द्वारा जघन्य रैगिंग के परिणामस्वरूप आत्महत्या मामले ने एसएफआई तथा वामपंथी छात्र संगठनों से शैक्षणिक संस्थानों को खतरे को पुनः उजागर कर दिया है। केरल के शैक्षणिक परिसरों में हो रहे आपराधिक कृत्यों में संलिप्तता से एसएफआई का हिंसक इतिहास पुनर्रेखांकित हो रहा है। आम विद्यार्थी इन वामपंथी गुंडों को कड़ा जवाब देंगे। विद्यार्थी परिषद, शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे आपराधिक गतिविधियों का कड़ा विरोध करेगी।

एबीवीपी केशव पोरवाल ने कहा कि, एबीवीपी देश भर के अलग-अलग शैक्षणिक परिसरों में केरल के छात्र जेएस सिद्धार्थन की आत्महत्या के विरुद्ध आवाज उठा कर न्याय की मॉंग कर रही है। यह घटना अत्यंत शर्मनाक तथा दुर्भाग्यपूर्ण है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के गुंडे लगातार अपनी हिंसात्मक गतिविधियों से शैक्षणिक परिसरों के स्वच्छ और स्वस्थ माहौल को दूषित करने का काम कर रहे हैं। केरल सरकार के संरक्षण में एसएफआई शैक्षणिक परिसरों में लोकतंत्र को खत्म करके अराजकता एवं गुंडागर्दी के माहौल को बढ़ावा दे रही है। एबीवीपी मॉंग करती है कि सिद्धार्थन के परिजनों को शीघ्र न्याय मिले तथा एसएफआई के गुंडों पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए।

ALSO READ:  UK : स्वामी चिदानन्द सरस्वती  और साध्वी भगवती सरस्वती  के पावन सान्निध्य में योग जिज्ञासुओं ने किया ध्यान

विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन करने में नगर विस्तारक अक्षय रावत, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष केशव पोरवाल, नगर सह मंत्री राजू, आशीष पंवार, अक्षत बिजलवान, परिसर इकाई सह मंत्री ऋषभ चौहान,कार्तिक ठाकुर,शिवम अग्रवाल, प्रिंस, कृष्णा, आदि कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Related Articles

हिन्दी English