गैरसैंण: सत्र के दौरान कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, गैस सिलेंडर प्रकरण पर

गैरसैंण : (मनोज रौतेला) कांग्रेस ने बजट सत्र के दौरान अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया. विधानसभा के आगे सीढ़ियों पर बैठ कर. हाथों ने तख्तियां, बैनर लिए हुए थे. इस दौरान गैस सिलेंडरों की समस्या को देखते हुए विपक्ष के तौर पर कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने इसे सरकार की बिफलता बताया. पिथौरागढ़ से विधायक मयूख महर ने बताया, “ प्रदेश में #रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जहां सब कुछ सामान्य होने का दावा कर रही है, वहीं जमीन पर हालात इसके बिल्कुल उलट दिखाई दे रहे हैं लोग घंटों कतारों में खड़े हैं, कई जगह सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं और कमर्शियल गैस भी मुश्किल से मिल रही है। यह स्थिति साफ दर्शाती है कि प्रदेश सरकार आवश्यक व्यवस्था बनाने और गैस की #काला_बाजारी रोकने में पूरी तरह असफल रही है। आज कांग्रेस पार्टी के साथियों के साथ विधानसभा के सामने सांकेतिक धरने में शामिल होकर इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया और आम जनता की परेशानी को मजबूती से उठाया।”




