ऋषिकेश-DSB ऋषिकेश के छात्र- छात्राओं ने सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में मनवाया अपना लोहा चैंपियनशिप की अपने नाम

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-डी.एस.बी. ऋषिकेश के होनहार छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में मनवाया अपना लोहा चैंपियनशिप की अपने नाम डी.पी.एस.रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर तीरंदाजी प्रतियोगिता में सभी श्रेणियों में डी एसबीके छात्र छात्राओं ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से (22 स्वर्ण, 07 रजत, 05 कांस्य पदक) प्रथम स्थान हासिल किया। पदकों का विवरण इस प्रकार हैं-

ALSO READ:  (सास बहू का झगड़ा) रायवाला पुलिस ने ट्रेन से कटने से बचायी महिला की जान

1-अंडर -14 रिकर्व बालक वर्ग में वर्णित रावत, मनीष कंडीयल ओजस पैन्यूली (स्वर्ण पदक), अर्पित सिंह जटुडी (1 स्वर्ण 1 रजत पदक)।
अंडर -14 रिकर्व बालिका वर्ग में अनुष्का (रजत, कांस्य)
2-अंडर -14 कंपाउंड बालिका वर्ग में जागृति भंडारी ( 2 स्वर्ण और 1 रजत) जिया (1 स्वर्ण पदक) आराध्य मौर्य, (1स्वर्ण ,1 कांस्य पदक)
अंडर -14 कंपाउंड बालक वर्ग,  आरव गोयल (2 स्वर्ण पदक), नैतिक उप्पल (1 कांस्य ) 3-अंडर -17 रिकर्व बालक वर्ग में आदित्य वर्धन रमोला, अभीष्ट भारद्वाज, कृष्णा मेहता, (1-1 स्वर्ण पदक), निश्चय अरोड़ा (1स्वर्ण और 1 रजत पदक) अंडर -17 रिकर्व बालिका वर्ग श्रीयांसी पंवार, (1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य,) अविका बरमोला आकांक्षा उनियाल ( एक एक स्वर्ण पदक)
4-अंडर -19 रिकर्व बालक वर्ग में शिवांश मल्होत्रा (1 स्वर्ण, 1 कांस्य), तक्षय अग्रवाल, अभिनव सिंह नेगी, कबीर सिंह( एक एक स्वर्ण पदक) अंत में प्रधानाचार्य ने खेल विभाग के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया। विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी  महाराज ने सभी छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की.

Related Articles

हिन्दी English