ऋषिकेष: प्रख्यात शिक्षाविद डॉ सुरेंद्र बिष्ट रशियन यूनिवर्सिटी द्वारा गोल्ड मैडल के साथ डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गये
डॉक्टर सुरेन्द्र बिष्ट को यूनिवर्सिटी आफ मक्केरिया, रशिया द्वारा डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया

ऋषिकेश: प्रख्यात शिक्षाविद् और ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल, छिद्दरवाला के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र बिष्ट को प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्ट्रेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें पीएचडी डिग्री के साथ गोल्ड मेडल से भी नवाजा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित इंडियन हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया। जिसमें देश भर के प्रभावशाली और नामचीन लोग मौजूद थे। यह डिग्री प्राप्त करने के बाद डॉ. सुरेंद्र बिष्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सफलता का श्रेय भगवान शिव और अपने परिवार को दिया. उन्होंने कहा कि मैं इस डॉक्टरेट को प्राप्त करने के लिए वास्तव में सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं विश्वविद्यालय को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मेरी उपलब्धियों को इतने विनम्र तरीके से पहचानने का विकल्प चुना।

ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल छिदरवाला ऋषिकेश के संस्थापक डॉक्टर सुरेन्द्र बिष्ट को यूनिवर्सिटी आफ मक्केरिया, रशिया द्वारा डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉक्टर सुरेन्द्र बिष्ट एक ऑस्ट्रेलियन सिटीजन होने के बावजूद अपनी मातृभूमि देवभूमि उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठा योगदान दे रहे हैं। सुरेन्द्र बिष्ट को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित होने पर जिला पंचायत सदस्य रीना राँगड तथा समाज सेवक रमन राँगड ने उनके आवास पर जाकर पुष्प गुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रीना रॉगड़ ने कहा कि डॉक्टर सुनील बिष्ट ने ना केवल हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है बल्कि हमारे देश का भी गौरव बढ़ाया है। आपकी अपने क्षेत्र के प्रति लगाव निश्चित ही उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आपके मस्तिष्क विज्ञान की जानकारी तथा अनुभव का लाभ हमारे क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा आप मूल रूप से टिहरी जनपद के प्रताप नगर ब्लाक ग्राम बिजपुर के निवासी हो। आपकी इस उपलब्धि से टिहरी जनपद में भी खुशी की लहर है। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।
इस मौके पर समाज सेवक रमन रांगड़ पूर्व ग्राम प्रधान गौहरी माफी संजय पोखरियाल गौरव कंडियाल आकाश बिष्ट सुमित बिष्ट आदि उपस्थित रहे।



