पौड़ी : जिलाधिकारी ने लगाई श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की क्लास इस वजह से, जानिये

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  •  स्थानीय मतदाता सूची में पंजीकरण न करवाने के चलते जिलाधिकारी ने लगाई श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की क्लास कहा राष्ट्र और अपने प्रति कर्तव्य के लिए  जरूरी है मतदान करना
  • नायब तहसीलदार, बीएलओ और प्रधानाचार्य को कैंप लगाकर शत प्रतिशत स्थानीय स्तर पर ही पंजीकरण कराने के दिए सख्त निर्देश

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बालिकाओं के मतदाता सूची में पंजीकरण तथा स्थानीय स्तर पर ही पंजीकरण की जानकारी लेने के संबंध में डोभ श्रीकोट नर्सिंग  कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया।      निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया की बड़ी संख्या में बालिकाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्वाचक नामावली में पंजीकरण नहीं कराया गया है।  जिस पर जिलाधिकारी ने एक प्रशासक अभिभावक और एक शिक्षक की भांति संबंधित छात्राओं की क्लास लेते हुए उनको राष्ट्र के प्रति और राष्ट्र के नागरिक होने के चलते अपने प्रति कर्तव्य को समझाया।

ALSO READ:  UK : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में   गुमानीवाला  स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के 9 छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया 

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि जिनको आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में देश का प्रतिनिधित्व करना है वह अगर राष्ट्र के प्रति अपना फर्ज भूल जाए तो इससे बड़ी बिडंबना नहीं हो सकती। विशेष कर महिलाओं का मतदान में आधिकारिक प्रतिभाग इस नजरिया से भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि महिलाओं ने इतिहास में अपने अधिकारों और मतदान के अधिकार के लिए संघर्ष किया है तथा आज भी पुरूष के मुकाबले उसना मत प्रतिशत संतोषजनक नहीं है आज सरकार, अभिभावक और स्थानीय प्रशासन मतदान में प्रतिभाग करवाने के लिए जोर-शोर से अभियान चला रहा है उसके बावजूद भी अपनी जिम्मेदारी न समझना बिल्कुल भी उचित नहीं है। जिलाधिकारी ने एक शिक्षक की भांति बालिकाओं को जहां सक्त लहजे में एक तरह से डांटा भी तो दूसरी तरफ से अभिभावक की भांति विनम्रता से उनको राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को भी भली-भांति समझाया।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी से मिले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि एवं गीतकार  प्रसून जोशी ने

जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार, नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट की प्रधानाचार्य, क्षेत्रीय पटवारी और बीएलओ को नर्सिंग कॉलेज में अध्यनरत छात्राओं का नाम स्थानीय निर्वाचक नामावली में दर्ज करने हेतु जल्द कैम्प लगाने के निर्देश दिये हैं। जिससे वे स्थानीय स्तर पर ही मतदान कर सके। उन्होंने कहा कि छात्राओं के तत्काल फॉर्म-6 भरवाते हुए उनका नाम स्थानीय मतदाता सूची में दर्ज करें तथा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये हैं।    इस अवसर पर प्रधानाचार्य मिनू परगांई, नायब तहसीलदार हरेंद्र खत्री, स्थानीय राजस्व निरीक्षक व नर्सिंग कॉलेज के छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English