दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के परिजनों से मिले सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/उत्तरकाशी : सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी आज दिवंगत पत्रकार श्री राजीव प्रताप के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके दीपनगर स्थित आवास पहुँचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर तरह से सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री के निर्देश....सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी SOP

बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए घटना की गहन और निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है। उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में गठित यह टीम हर पहलू से जांच करेगी और पूरी पारदर्शिता के साथ सच्चाई सामने लाएगी।

ALSO READ:  UK:CM के समक्ष मेयर ऋषिकेश शम्भू पासवान ने बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम में जनहित से जुड़े सुझाव रखे

Related Articles

हिन्दी English