UP: सैफई पहुंचे जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला

उत्तर प्रदेश : सैफई पहुंचे जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला।उन्होंने स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मुलायम सिंह का जाना समाज की एक अपूरणीय क्षति है। समाजवादी विचारधारा को देश के कोने कोने में पहुँचाने व गरीब-पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी अनंतराम तंवर व पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार साथ रहे।