देवप्रयाग: क्रांति दिवस  के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा निशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

शिविर में 130 से अधिक मरीजों को देखा गया जिसमें से 82 मरीजों के दाँत निकाले गए,जिसमें 17 बच्चे शामिल : उत्तम सिंह असवाल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देवप्रयाग:  जिला  कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि टिहरी राजशाही को खत्म करने के लिए धददी घड़ियाल से सबसे पहले आवाज उठी थी। उन सभी क्रांतिकारियों की याद में पिछले 10 वर्षों से लगातार 7 जनवरी को क्रांति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी, खेलकूद प्रतियोगिता, निशुल्क चिकित्सा शिविर, मैराथन जैसे कई कार्यक्रम किए जाते हैं। इस वर्ष क्रांति दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज आछरीखुन्ट में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 130 से अधिक मरीजों को देखा गया जिसमें से 82 मरीजों के दाँत निकाले गए,जिसमें 17 बच्चे शामिल हैं। सभी मरीजों को निशुल्क दवा एवं पेस्ट तथा माउथवॉश वितरित किए गए। डॉ पारस असवाल ने बताया कि अधिकांश मरीजों के दांत काफी खराब हो रखे हैं दांत आधे टूटे हुई व घिसे हुए हैं उनमें कीड़ा लगा हुआ था, पायरिया की भी बहुत शिकायत देखी गई। बच्चों में भी दांतों की काफी समस्या देखी गई। डॉ अर्पित बहुगुणा ने बताया कि दांतों में ठंडा गरम की शिकायत के साथ-साथ दांत ज्यादा ब्रश करने से आधे हो रखे हैं जिन मरीजों के दांत निकाले गए उनको दांत लगाने की सलाह दी गई साथ ही किस तरह से ब्रश करना है. कैसे दातों को सुरक्षित रखना है?  इन सबके बारे में सुझाव दिए गए। इस अवसर पर दिनेश भंडारी, रामलाल नौटियाल, रघुवीर सिंह भंडारी, धीरज बर्तवाल, उपेंद्र भंडारी, उपेंद्र मेहरा, वीरेंद्र मेहरा, देवेंद्र भंडारी, अनुसूया प्रसाद, शिल्पी, ऋषभ गिरी, मनीष तिवारी,बंटी पड़ियार, अशोक पाल, बीना लाल,दीपचंद,अनूप भंडारी आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  ऋषिकेश नगर निगम का 1 वर्ष पूरा, ये काम किये और ये करेंगे, ये है विजन, जानें

Related Articles

हिन्दी English