दिल्ली : नहीं रही दूरदर्शन की मशहूर न्यूज़ एंकर सरला माहेश्वरी

- दूरदर्शन की मशहूर एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, दुखी फैन्स बोले गोल्डन एरा का अंत
- सरला माहेश्वरी का जाना भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति है
- उनके निधन पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी.
नई दिल्ली : या दुखद खबर उनके लिए है. जिन्हूने दूरदर्शन समाचार देखे हैं. उनके लिए ये सेलेब्रिटी थी सरला माहेश्वरी. दूरदर्शन की पॉपुलर न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है. उनके निधन को टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत कहा जा रहा है. ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर सरला को याद किया. उन्होंने लिखा, सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. उस समय लोग इन्हीं एंकर को देखकर समाचार देखते थे. सरला माहेश्वरी के परिवार ने एक पोस्ट के जरिए अंतिम संस्कार की जानकारी दी. इसके मुताबिक 12 फरवरी को शाम 4 बजे निगम बोध घाट, दिल्ली में होगा. सरला माहेश्वरी जी को उनके अंदाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनकी आवाज और खबर पढ़ने के अंदाज में एक अलग ही शांति और भरोसा होता था जो दर्शकों को अपनी तरफ खींच लेता था. सरला ने उस दौर में समाचार पढ़ने को एक संस्कारी और सम्मानित पहचान दी. ये वो वक्त था जब एंकर ही खबर की विश्वसनीयता हुआ करते थे.



