दिल्ली :उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात

दिल्ली : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी जी को पौधा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया|
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड के विकास के परिदृश्य में विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई| वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड विधान सभा की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं ऋतु खंडूडी को दी| इस दौरान दोनों के ही बीच विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी वार्ता हुई| इस अवसर पर मुरली मनोहर जोशी ने ऋतु खंडूड़ी से उनके पिता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूडी के स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना|