दिल्ली : प्रो. शांतिश्री बनी जेएनयू के इतिहास में पहली महिला कुलपति

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली : जीएनयू को मिली पहली महिला कुलपति. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पहली बार महिला कुलपति प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित की नियुक्ति की गई है।यहां के कुलपति प्रो. जगदीश कुमार को यूजीसी का चेयरमैन बनाए जाने के बाद नई कुलपति की नियुक्ति की गई है। अपनी नियुक्ति के लिए नई कुलपति ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने का कहा कि वह जेएनयू में अच्छा प्रशासन, स्टूडेंट फ्रेंडली और जेंडर सेंसेटिव माहौल कायम करेंगी।

ALSO READ:  देहरादून :11 देशों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे पुरोहित वाला में, 23 से 26 फ़रवरी तक रहेंगे, जानें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जेएनयू इकाई ने तमिलनाडू राज्य से आने वाली नवनियुक्त कुलपति प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित का कार्यालय में स्वागत कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इकाई अध्यक्ष शिवम चौरसिया ने कहा कि जेएनयू के 52 वर्षो के इतिहास में पहली बार किसी महिला को कुलपति बनाया जाना अपने आप में उपलब्धि है। केंद्रीय विविद्यालयों में महिला वाइस चांसलर बनाया जाना महिला सशक्तिकरण का एक नया आयाम स्थापित होगा।

ALSO READ:  UK :रीजनल पार्टी ने की तकनीकी विश्वविद्यालय की दोषपूर्ण ग्रेडिंग प्रणाली पर कार्रवाई की मांग

आशा है कि उनके नेतृत्व में विविद्यालय नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इकाई मंत्री रोहित कुमार ने कहा कि प्रो. शांतिश्री जेएनयू से ही पढ़ी हैं और वो विश्वविद्यालय के विकास के लिए समर्पित भी रहेंगी।

Related Articles

हिन्दी English