दिल्ली : कल अंतरिम बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आर्थिक जगत की ख़ास रहेगी नजर

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
दिल्ली :  संसद में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है और कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। लेकिन बजट से पहले ही सरकार ने आम आदमी को सस्ते मोबाइल का बड़ा तोहफ़ा दिया है। दरअसल मोबाइल फोन को बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, उनके आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी गई है। पहले इस पर 15 फीसदी की ड्यूटी चुकानी होती थी यानी कि ड्यूटी में सीधे 33 फीसदी से अधिक कटौती हुई है। इन कंपोनेंट्स में बैट्री एनक्लोजर्स, प्राइमरी लेंसेज, रियर कवर्स के साथ प्लास्टिक और मेटल से बने कई मैकेनिकल कंपोनेंट्स शामिल हैं। जिससे मोबाइल फोन की कीमतों में गिरावट आएगी और उससे मोबाइल फोन सेक्टर को तगड़ा फायदा मिलेगा। लोकसभा चुनाव भी आने वाले है में बजट में कुछ लुभावने ऐलान भी हो सकते हैं.
ALSO READ:  पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी की पहल, जनसहभागिता से आकार लेगा भविष्य का बजट, संवाद, सहयोग, सुझाव और सहभागिता उत्तराखण्ड की ताकत

Related Articles

हिन्दी English