मुनि की रेती : साईं घाट लक्ष्मण झूला पुल के पास SDRF-उत्तराखंड पुलिस ने किया दिल्ली निवासी युवक का शव बरामद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मंगलवार को सुबह चौकी ढालवाला से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि साईं घाट लक्ष्मणझूला के पास में एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से हेड कॉन्स्टेबल सुरेश तोमर के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ किया गया।एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर मातबर सिंह व डीप डाइवर रमेश भट्ट द्वारा पानी के लगभग 25 फीट गहराई में जाकर सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान  युवक का शव पत्थरों के बीच में फंसा हुआ था। SDRF टीम के डीप डाइवर द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद  शव को पत्थरों के बीच से बाहर निकाला गया व उसके उपरांत शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ALSO READ:  ऋषिकेश : होली मिलन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति द्वारा

मृतक अंकुश पुत्र सुभाष चंद्र निवासी D8/75 अमीर कॉलोनी ईस्ट गोकेलपुर दिल्ली।एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर, आरक्षी ओमप्रकाश कुकरेती, मातबर सिंह, रविंद्र सिंह, रमेश भट्ट, नरेन्द्र सिंह व उपनल चालक सूरज शामिल रहें।

ALSO READ:  UK: पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश

Related Articles

हिन्दी English