देहरादून : मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में सैनिक मिलन केंद्र की स्थापना हेतु 162.26 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 97.35 लाख रुपये, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में पुलना-1 में पार्किंग के निर्माण किए जाने हेतु 1 करोड़ 12 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि 66.51 रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

ALSO READ:  ऋषिकेश: महाशिवरात्रि पर्व एवं शारदीय कांवड़ यात्रा में लगे पुलिस बल की क्षेत्राधिकारी श्रीनगर द्वारा  की गई विस्तृत ब्रीफिंग

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत सूरौण के छुर्मल में मेला स्थान के सौंदर्यीकरण एवं धर्मशाला के निर्माण हेतु 63 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 37.80 लाख, विधानसभा क्षेत्र चंपावत में घटकु-हिडिम्बा मंदिर को कुमाऊनी शैली में निर्माण कराए जाने हेतु 94.40 लाख लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 56.64 लाख रुपये तथा जनपद चंपावत के विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत खोला सुनार में टाइल्स निर्माण कार्य हेतु 23.07 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

ALSO READ:  देहरादून : 'शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड' विषय पर आयोजित कार्यशाला में पहुंचे सीएम धामी

Related Articles

हिन्दी English